फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: बॉलीवुड सितारों से सजी दून की शाम, विक्टर बनर्जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Sun, 19 Sep 2021 11:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun International Film Festival 2021:  रविवार शाम हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में हुए आयोजन में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिवसीय देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आखिरी दिन फिल्मी कलाकारों के नाम रहा। दून की रविवार शाम बॉलीवुड के सितारों से सज गई। कार्यक्रम में अभिनेता विक्टर बनर्जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: उत्तराखंड की कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाने की जरूरत- महाराज

रविवार शाम हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में हुए आयोजन में प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जय किशन महाराज से पांच साल तक कथक सीखने वाली नृत्यांगना स्वीटी गुसाईं की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ। 
विज्ञापन


कथक नृत्यांगना स्वीटी गुसाईं ने कथक की शानदार भाव भंगिमाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विक्टर बैनर्जी के अलावा बिंदु दारा सिंह, अखिलेंद्र मिश्रा, अभिनेत्री आरुषि निशंक और ऐश्वर्या रजनीकांत, मीता वशिष्ठ, लोक गायक संगीता ढौंढ़ियाल को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विधायक कुंवर प्रणम चैंपियन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ ही उत्तरखंड के तमाम कलाकार मौजूद रहे। इससे पहले रविवार को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में लघु फिल्मों को प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन

बिंदू दारा सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़े प्रशंसक

फिल्मोत्सव में अभिनेता बिंदू दारा सिंह के पहुंचते ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहाट से गूंज उठा। उनके प्रशंसकों ने जमकर सेल्फी भी लीं। बिंदू ने भी फैंस को निराश न करते हुए उनके ही फोन से सेल्फी ली। बिंदू दारा सिंह इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में ही अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच समय निकाल कर वह देर शाम फिल्मोत्सव में पहुंचे। बिंदू ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग के सिलसिले से वह बीते कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले थे। जल्द ही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर वह शूटिंग लोकेशन व अन्य पहलुओं पर बात करेंगे। 

स्थानीय कलाकारों का बढ़ाया उत्साह
फिल्मोत्सव में पहुंची लोक गायिका संगीता ढौंडियाल ने स्थानीय कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए इस तरह के फिल्म फेस्टिवल का आयोजन लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को भी मंच उपलब्ध कराने का यह एक अवसर है। वहीं, भरत नाट्यम गुरु वीना अग्रवाल व उनकी शिष्य ने मनभावक प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। 

अखिलेंद्र मिश्रा से शिव श्लोक सुन भाव विभोर हुए लोग 
देहरादून फिल्म फेस्टिवल के समापन के मौके पर अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने अपनी आवाज में शिव श्लोक सुनाया तो सभागार सीटियों और तालियों से गूंज उठा। शिव श्लोक सुन दर्शन भाव-विभोर हो गए। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों को सम्मानित किया गया। अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता से मिले प्यार से देवभूमि और शिव की भूमि में आकर अद्भुत अनुभूति हो रही है। आने वाले समय में उत्तराखंड में फिल्म करने का मौका मिला तो वह अवश्य उत्तराखंड आएंगे। यहां की वादियां और लोगों का प्यार काम करने के जुनून को और बढ़ा देता है। इस मौके पर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ जमकर सेल्फी ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें