फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: उत्तराखंड की कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाने की जरूरत- महाराज

Sun, 19 Sep 2021 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun International Film Festival 2021: पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के साथ राज्यभर में कई स्थलों को चयनित किया है। जहां फिल्मों की शूटिंग आसानी से की जा सकती है। 
विज्ञापन
देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित छठे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड में सिनेमा को लेकर कई वादे किए। साथ ही उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने की अपेक्षा की।

विज्ञापन


देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल: बॉलीवुड सितारों से सजी दून की शाम, विक्टर बनर्जी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के साथ राज्यभर में कई स्थलों को चयनित किया है। जहां फिल्मों की शूटिंग आसानी से की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत-तिब्बत व्यापार की गवाह रही उत्तरकाशी जिले की नेलांग घाटी में स्थित ऐतिहासिक गरतांग गली की सीढ़ियां पर्यटकों के लिए एक बार फिर खोल दी गई है। इसके अलावा ऋषिकेश, चोपता, पिथौरागढ़ समेत प्रदेश के कई स्थानों की वादियां फिल्मों की शूटिंग के लिहाज से काफी सुविधाजनक हैं। फिल्म शूटिंग के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ कथक नृत्यांगना स्वीटी गुसाईं की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ। वहीं खानपुर विधायक कुंवर प्रणम चैंपियन ने कहा कि उत्तराखंड में शूटिंग के लिए कोई विशेष सेट लगाने की जरूरत नहीं है। यहां प्राकृतिक सुंदरता में ही अनेक रंगों में फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है। फिल्मोत्सव के निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल प्रतिभा को मंच देने का एक अवसर है। भविष्य में सप्ताहभर तक फिल्मोत्सव का आयोजन करने की तैयारियां की जाएगी। इस अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार, अभिनेता विक्टर बनर्जी, बिंदु दारा सिंह, अखिलेंद्र मिश्रा, अभिनेत्री आरुषि निशंक, ऐश्वर्या रजनीकांत, मीता वशिष्ठ, लोक गायक संगीता ढौंडियाल समेत उत्तराखंड के कई लोक कलाकार मौजूद रहे।

विज्ञापन

पर्दे पर जल्द दिखेंगी उत्तराखंड की कहानियां: आरुषि

छठे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन के मौके पर पहुंचीं अभिनेत्री व फिल्म निर्माता निर्देशक आरुषि निशंक ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड के गांवों की कहानी हॉट स्टार जैसे बड़े प्लेटफार्म पर नजर आएगी। उत्तराखंड के गांवों की कहानियों को जल्द ही बड़े पर्दे पर उतार कर वह प्रदेशवासियों को तोहफा देंगी।

अभिनेत्री आरुषि निशंक ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्मों की अपार संभावनाएं हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तराखंड में कला और प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां से फिल्म बनाने के लिए बेहद रुचिकर विषय लेखकों और फिल्म निर्माता निर्देशकों को मिल सकते हैं। इस संबंध में वह जल्द ही पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा करेंगी। अभी तक केवल चर्चा तक ही उत्तराखंड में फिल्मों को लेकर बातचीत रही है, लेकिन अब फिल्म फेस्टिवल के आयोजन ने सबका ध्यान आकर्षित किया है।

एश्वर्या रंजनीकांत ने फिल्म नीति की सराहना 
सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी एवं जानी मानी फिल्म निर्देशक एश्वर्या रजनी कांत ने दून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंच कर अपने अनुभव साझा किए और उत्तराखंड फिल्म नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए बड़े कार्य कर रही है। इसका सीधा लाभ मुंबई के फिल्म निर्माताओं के साथ ही उत्तराखंड के कलाकारों को भी मिलेगा। फिल्मोत्सव में आकर उन्हें यहां की लोकेशन व कहानियों के बारे में जानकारी मिली है। इस तरह के फिल्मोत्सव से उन कलाकारों को विशेष लाभ मिलेगा जो सिनेमा में अपना कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें