इस बार की हाफ मैराथन में 21 और 10 किमी की दो दौड़ रखी गई हैं। 21 किमी में दो श्रेणियां रहेगी। ओपन और मास्टर्स (45 प्लस)। जबकि 10 किमी की दौड़ में तीन श्रेणियां रहेगी। जूनियर वर्ग में (14 से 18 वर्ष) ओपन द्वितीय श्रेणी होगी, जबकि तीसरी मास्टर्स श्रेणी में 45 प्लस के लोगों दौड़ सकेंगे। पुरुष एवं महिला धावकों के लिए अलग-अलग श्रेणियां रखी गयी हैं। हाफ मैराथन में विभिन्न श्रेणियों में 10 लाख रुपये तक के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही 21 किमी की दौड़ पूरी करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को मैडल और 10 किमी दौड़ में सभी श्रेणियों में 10 प्रतिभागियों को मैडल प्रदान किए जाएंगे।
यह था मैराथन का रूट
- 21 किमी दौड़ पुलिस लाइन रेस कोर्स से प्रारंभ होकर ईसी रोड, राजपुर रोड, कैनाल रोड, काठ बंगला होते हुए वापस आयोजन स्थल पर संपन्न होगी।
- 10 किमी दौड़ पुलिस लाइन रेस कोर्स से प्रारंभ होकर ईसी रोड, सर्वे चौक, राजपुर रोड, ग्रेट वेल्यू होते हुए वापस पुलिस लाइन जाएगी।
दौड़ में शामिल हुए चार आईपीएस
मैराथन दौड़ में एएसपी रुद्रप्रयाग प्रहलाद मीणा, एसपी कार्मिक प्रीति मीणा, सुनील मीणा, एसएसपी एसटीएफ वरिंद्रर जीत सिंह भी शामिल होंगे। इनके अलावा वरिष्ठ आईएएस सैंथिल पांडियन और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति शर्मा भी शामिल होंगी।