कार्यों की समीक्षा की जाएगी
डीएम ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से भानियावाला-लच्छीवाला तथा जोलीग्रांट रानीपोखरी थानों मार्ग की समुचित सफाई व्यवस्था का दायित्व नगर आयुक्त ऋषिकेश, अधिशारी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का होगा।
प्रत्येक दिन शाम को साढ़े छह बजे कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर पालिका, जिला पंचायत, वन विभाग के विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाने और सफाई व्यवस्था के प्रति वह भी उत्तरदायी होंगे।
इन अधिकारियों को इन क्षेत्रों का बनाया जोनल अधिकारी
-अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल: रिस्पना पुल से नेहरू कालोनी, धर्मपुर, आराघर चौक, प्रिंस चौक, दर्शनी गेट, आढ़त बाजार, पुलिस लाईन, सर्वे चौक, बहल चौक, बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, तिब्बती मार्केट तथा परेड ग्राउंड का संपूर्ण क्षेत्र
- उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल: आशारोड़ी से आईएसबीटी, कारगी-सहारनपुर चौक, कारगी से रिस्पना पुल, हर्रावाला, आराघर से माता मंदिर रोड व दून यूनिवर्सिटी मोथोरावाला का संपूर्ण क्षेत्र परिक्षेत्र के जोनल अधिकारी नामित किया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: जब हनुमान भक्त विधायक ने अफसर पर तानी 'मुष्ठिका'...अब वीडियो वायरल हुआ तो दी सफाई
- उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा: घंटाघर से चकराता रोड, बिंदाल पुल, किशननगर चौक, बल्लुपुर चौक, सहस्त्रधारा हेलीपैड, सहस्त्रधारा क्रासिंग, सर्वे चौक से रायपुर तथा थानों मार्ग।
-मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना: आईएसबीटी से निरंजनपुर मंडी, निरंजनपुर मंडी से सर्वे चौक, बल्लुपुर चौक से एफआरआई तथा दिलाराम बाजार से मुख्यमंत्री आवास का सम्पूर्ण क्षेत्र।