फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय कल से उत्तराखंड दौरे पर, चुनाव को लेकर करेंगे समीक्षा

Wed, 29 Dec 2021 12:07 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मंगलवार को आप प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि राय यहां पार्टी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बूथ से लेकर रैलियों समेत आगामी रणनीतियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय 30 व 31 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर होंगे। इस दौरान जहां वह आम आदमी पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे तो दूसरी ओर आखिरी 45 दिनों की रणनीति पर भी मंथन करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को आप प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि राय यहां पार्टी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बूथ से लेकर रैलियों समेत आगामी रणनीतियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर आखिरी 45 दिन की रणनीति को लेकर आप पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन

राय की समीक्षा बैठक में कर्नल कोठियाल, आप प्रभारी दिनेश मोहनिया, आप सह प्रभारी राजीव चौधरी, प्रवीण देशमुख और आप के तीनों कार्यकारी अध्यक्ष समेत चुनाव कमेटी के लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि आप पार्टी से लोगों के जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। अब चंडीगढ़ में निकाय चुनावों में ऐतिहासिक नतीजों के बाद यह अभियान तेजी से चलेगा।

उन्होंने बताया कि राय उत्तराखंड पहुंच कर बूथों की समीक्षा, आने वाले चुनाव में स्टार कैंपेनिंग, माइक्रो मैनेजमेंट समेत सभी जरूरी तैयारी की समीक्षा और प्लानिंग करेंगे। कुमाऊं, गढ़वाल और तराई के लिए आप ने अलग रणनीति तैयार की है। इसके साथ ही हर सीट को लेकर अलग से प्लानिंग समेत रोडमैप तैयार किया गया है, जिस पर समीक्षा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें