फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: लिव-इन रिलेशन में रहकर युवक ने दिया युवती को धोखा, दुष्कर्म का भी आरोप

Tue, 01 Dec 2020 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पीड़ित युवती की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा 
  • मुकदमे में आरोपी की मां, बहन, जीजा आदि रिश्तेदार भी हैं नामजद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में लिव-इन रिलेशन में रखकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसे अपने घरवालों की रजामंदी से शादी का झांसा देते हुए घर में रखा और कई सालों तक दुष्कर्म किया। अब शादी करने के नाम पर परिवार उससे 10 लाख रुपये और प्लाट की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। युवती का आरोप है कि जसदीप सहदेव उर्फ गगन सहदेव निवासी नेहरू कॉलोनी से उसकी जान पहचान पढ़ाई के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और शादी का फैसला कर लिया।

कुछ समय बाद जसदीप ने उसे अपनी मां से मिलवाया। मां की रजामंदी से जसदीप ने उसे अपने घर में रख लिया। दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रहने लगे। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही जसदीप को नशे की लत लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्राकृतिक संबंध भी बनाए

आरोप है कि नशे में वह उससे मारपीट करता था। उसने कई बार दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। लॉकडाउन के दौरान दोनों में कुछ विवाद हुआ तो युवती अपने घर चली गई। उसने जसदीप से शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

इस बीच उसकी बहन ने कहा कि वह 30 अक्तूबर को अपने माता पिता को लेकर घर आए तो वह उनकी शादी करा देगी। जसदीप की मां ने भी कोर्ट मैरिज कराने का वायदा किया। तय तारीख पर युवती माता-पिता के साथ उनके घर चली गई। 

युवती का आरोप है कि जसदीप के परिवारवालों ने युवती के परिजनों से 10 लाख रुपये और प्लाट की मांग की। न देने पर शादी कराने से इनकार कर दिया। युवती के अनुसार जसदीप के जीजा ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।

नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार इस मामले में युवती की शिकायत पर जसदीप सहदेव, उसकी मां अमरजीत कौर, बहन किरनदीप कौर और जीजा इंद्रजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें