रेस्टोरेंट में ले सकेंगे चाय-कॉफी की चुस्की
एयरपोर्ट टर्मिनल के फेज टू की पहली मंजिल पर आलीशान रेस्टोरेंट बनाया गया है। जिसमें यात्रियों के साथ ही आमजन भी चाय, कॉफी, नाश्ते कर सकेंगे। फेज टू के अंदर दो फव्वारे भी बनाए गए हैं। जिससे फेज टू और भी खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
टर्मिनल फेज टू का शुभारंभ मुख्यमंत्री और केंद्रीय नागर उड्डयन मंत्री बुधवार को करेंगे। जिसके बाद इस बिल्डिंग को यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद देहरादून एयरपोर्ट पुराने टर्मिनल की तुलना में करीब दस गुना बड़ा हो जाएगा।
- प्रभाकर मिश्रा एयरपोर्ट निदेशक