टैक्स वृद्धि के विरोध में 17 को चक्काजाम
टीजीएमओसी के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से सभी व्यावसायिक वाहनों पर कई मदों में जबरन टैक्स की वृद्धि की गई है। जिसके विरोध में सभी ट्रांसपोर्टर 17 फरवरी को परिवहन विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नटराज चौक पर 11 बजे सांकेतिक प्रदर्शन कर चक्का जाम करेंगे। शासन की ओर टैक्स वृद्धि के निर्णय को वापस न लिया तो ट्रांसपोर्टर उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।