फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नागथात से बिसोई गांव जा रहा यूटिलिटी वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 13 Dec 2023 09:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, साहिया/कालसी(देहरादून)

सार

Dehradun Accident News: यूटिलिटी वाहन नागथात कस्बे से बिसोई लौट रहा था। शाम करीब छह बजे कालसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत नागथात के करीब बिसोई-क्वांसा-रखटाड़ मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे में मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागथात से बिसोई गांव लौट रहा यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने कूद कर जान बचाई। वाहन में चार लोग सवार थे। सभी कालसी तहसील क्षेत्र के बिसोई गांव के रहने वाले हैं। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम यूटिलिटी वाहन नागथात कस्बे से बिसोई लौट रहा था। शाम करीब छह बजे कालसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत नागथात के करीब बिसोई-क्वांसा-रखटाड़ मोटर मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की खबर लगते ही नागथात और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसे की जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश चौहान ने तहसील प्रशासन को दी। अंधेरे में ग्रामीणों ने टार्च और रस्सियों के सहारे खोजबीन अभियान चलाया। गहरी खाई में सचिन (19) पुत्र रमेश का शव बरामद हुआ। प्रियांशु (17) पुत्र ढोढू और आलोक (18) पुत्र प्रेमचंद घायल हो गए। उन्हें विकासनगर भिजवाया गया। चालक कपिल (38) ने कूद कर जान बचाई। क्षेत्रीय पटवारी मनोज नेगी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे का कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


Mussoorie Accident: गाय ने मारा धक्का, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, रोटी खिलाने के लिए थे उतरे

विज्ञापन

युवक की मौत से छाया मातम

जौनसार बाबर में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही बूढ़ी दिवाली की शाम नागथात क्षेत्र में हुए हादसे में युवक की मौत से मातम छा गया। बुधवार की शाम क्षेत्र त्योहार के जश्न में डूबा हुआ था। जश्न में डूबे लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। जैसे ही पता चला कि बिसोई निवासी सचिन की मृत्यु हो गई है, गांव में चीख पुकार मच गई। मृतक सचिन चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक खेतीबाड़ी करता था। वह कर्मठ तथा मिलनसार स्वभाव का था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें