फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Accident: दून पांवटा हाईवे पर डंपर और स्कूटर की टक्कर, इंंडियन रिजर्व बटालियन के सिपाही की मौत

Fri, 10 May 2024 10:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस को रामपुर गोहर से करीब 100 मी. आगे सेलाकुई के पास डंपर और स्कूटर की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सिपाही की मौत - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर बड़ा गोहर के पास एक डंपर ने स्कूटर सवार इंंडियन रिजर्व बटालियन के सिपाही को टक्कर मार दी। जिससे सिपाही की मौत हो गई। मृतक उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह इंंडियन रिजर्व बटालियन द्वितीय, झाझरा में तैनात था।

विज्ञापन


सहसपुर थाना पुलिस को बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे रामपुर गोहर से करीब 100 मी. आगे सेलाकुई के पास डंपर और स्कूटर की टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे झाझरा स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि मृतक का नाम नवीन राणा (32) पुत्र कुंदन सिंह राणा है।

Uttarakhand Accident: चमोली में हादसा, पिंडर नदी में गिरी कार, सेना के जवान की मौत, छुट्टी पर आया था घर
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उत्तरकाशी जिले के थाना मोरी के बागी (मोहताड़) का रहने वाला था। स्कूटर से किसी काम से सहसपुर आया था। वापसी में डंपर ने स्कूटर को टक्कर मार दी। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें