फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाट काली सुरंग के मुहाने पर गिरा मलबा, पिता पुत्र घायल

विज्ञापन
डाट काली मंदिर के समीप सुरंग के मुहाने पर आया मलबा। अ्रमर उजाला
विज्ञापन
नई डाट काली सुरंग के मुहाने पर बाइक सवार पिता-पुत्र के ऊपर मलबा गिर गया। मलबा बारिश के पानी साथ आया था। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मलबे के कारण सुरंग में यातायात बाधित हो गया। इसके कारण पुरानी सुरंग से यातायात चालू किया गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर को हुई। डाट काली क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। इस दौरान नई टनल के मुहाने (सहारनपुर के छोर वाला) पर पहाड़ से मलबा गिर गया। यह मलबा सीधे बाइक सवार दो लोगों के ऊपर गिरा। हादसे के बाद वहां पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ देर बाद वहां पर क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस पहुंची और दोनों बाइक सवारों को उठाकर एक निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया। एसओ क्लेमेंटटाउन धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि घायलों की पहचान लक्ष्मण सिंह और उनके बेटे अशित चौधरी निवासी सुंदरपुर, बिहारीगढ़ सहारनपुर के रूप में हुई।
दोनों किसी काम से देहरादून आ रहे थे कि इसी बीच यह हादसा हो गया। एसओ ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। अशित चौधरी को ज्यादा चोटें आई हैं। हादसे के बाद यातायात को करीब एक घंटे तक पुरानी सुरंग से सुचारु किया गया। इसमें किसी और के घायल होने की सूचना नहीं है। सुरंग से मलबा साफ करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें