घबराए युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को कोतवाली में बुलाकर जमकर फटकार लगाई। साथ ही शादी में अड़चन डालने पर केस दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। इस पर युवक ने अपनी गलती मांगते हुए माफी मांगी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक को बुलाकर समझाया है। अगर फिर भी वह कुछ गलत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी के आईएएस की तैयारी करने का रौब
जो युवक परिजनों पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था, उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर पत्नी के आईएएस की तैयारी करने का रौब दिखाया। इस पर पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाई। साथ ही दो टूक कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। चाहे वह आईएएस हो या आईपीएस या और कोई। पुलिस की फटकार के बाद युवक उल्टे पांव कोतवाली से लौट गया।