लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012(पोक्सो) की धारा-6 : आजीवन कारावास व 20 हजार रुपये जुर्माना। इसमें से 10 हजार मृतका के परिवार को दिए जाएंगे। जुर्माना न देने पर दो साल का अतिरिक्त कठोर कारावास।
भारतीय दंड संहिता की धारा 302 : फांसी की सजा व 30 हजार रुपये जुर्माना। 15 हजार रुपये पीड़िता के परिजनों को दिए जाएंगे। जुर्माना न देने पर दो साल का कठोर कारावास। भारतीय दंड संहिता की धारा 201 : पांच साल का कठोर कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास।
सभावाला में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रहने वाले परिवार की 10 साल की बेटी अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आसपास के बच्चों से पूछा तो पता चला कि एक व्यक्ति ने उसे 10 रुपये का लालच देकर अपने झोंपड़ीनुमा कमरे में बुलाया था।
परिजनों ने वहां देखा तो बच्ची नहीं मिली। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने कमरे की छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद कमरे में ही कुछ बोरों और मिट्टी व ईंट के टुकड़ों के नीचे से बच्ची का शव बरामद हो गया। पुलिस ने तत्काल आरोपी जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था।