फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो की टक्कर से सड़क पर गिरा, ट्रक ने रौंदा

Sat, 13 Dec 2014 05:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार, पथरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में ममेरी बहन की ससुराल से लौट रहे बीएसएफ के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक अनियंत्रित टैंपो ने बाइक सवार जवान को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद सड़क पर गिरा जवान एक ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


मेरठ के थाना बहसुमा के गांव मोरकला निवासी बीएसएफ का जवान सोनू  (30 वर्ष) पुत्र बिजेंद्र अपने मामा की बेटी की शादी में गांव रायसी लक्सर गया था। सात दिसंबर को हुई शादी के पांच दिन बाद शुक्रवार को वह अपने ममेरे भाई राहुल के साथ टिहरी विस्थापित कालोनी गया था, जहां उसके मामा की बेटी की ससुराल है।

शुक्रवार को दोपहर बाद दोनों अपनी पल्सर बाइक से टिहरी विस्थापित कालोनी से लौट रहे थे, तभी लक्सर मार्ग पर कटारपुर एवं फेरुपुर गांव के बीच हाईवे पर एक टैंपो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रौंदता हुआ गुजर गया ट्रक

दुर्घटना में सोनू एवं राहुल हाईवे पर ही गिर गए। तभी सोनू को लक्सर की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहुल को भी पैर एवं सिर में गंभीर चोट आई है।

पथरी थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि टैंपो चालक शहनवाज निवासी धनपुरा, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को भी कब्जे में लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार हो गया है।

2012 में हुआ था भर्ती
सोनू 2012 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती मिजोरम में थी। मामा की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए वह छुट्टी पर आया हुआ था। तीस वर्षीय सोनू की अभी शादी नहीं हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें