फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने निगल ली दो जिंदगियां

Fri, 12 Dec 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में बाइक से जा रहा मेरठ निवासी प्रवीण हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रवीण बिरला टायर कंपनी में कार्यरत था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार प्रवीण शर्मा (25) पुत्र श्रीपाल बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर निवासी अपने साथी के बच्चे के जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाइक से जा रहा था। प्रवीण ने हेलमेट नहीं पहना था।

गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान हो पाई।
विज्ञापन


लक्सर में रहने वाले उसके रिश्तेदार विनोद शर्मा ने उसे पहचाना तथा परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार प्रवीण काफी समय ये यहां काम करता था और कस्बे में ही कमरा किराये पर लेकर रह रहा था। विनोद शर्मा ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

हरिद्वार। सिडकुल में दीप गंगा अपार्टमेंट के पास सड़क पार करते समय बस की चपेट में आकर तारावती (60) पत्नी होरी सिंह निवासी बुद्धविहार मुरादाबाद हाल निवासी गांव हेतमपुर की मौत हो गई। मृतक दीप गंगा अपार्टमेंट में रह रहे लोगों के यहां खाना बनाने का कार्य करती थी।

चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि मृतका तारावती अपनी परिचित ममता पत्नी विरमा चौधरी के साथ दीप गंगा अपार्टमेंट आई थी। ऑटो चालक को ममता किराया देने लगी इसी बीच सड़क पार कर रही तारावती को एलप्स कंपनी की बस ने चपेट में ले लिया।

घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि बस को गांव आन्नेकी से कब्जे लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें