फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे ने निगली तीन जिंदगियां

Fri, 03 Oct 2014 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक में रसिया महादेव मैठाणाघाट मार्ग पर बृहस्पतिवार रात एक मार्शल जीप के गहरी खाई में गिरने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना का पता शुक्रवार सुबह लगा। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ हाइवे स्थित गंगानगर में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई
विज्ञापन


पहली घटना बीरोंखाल ब्लाक की है। गौरव सिंह रावत (40) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम भंवासा मल्ला और वीरेंद्र सिंह (48) पुत्र गजे सिंह निवासी ग्वीन मल्ला बृहस्पतिवार को पास के ही गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

देर रात को शादी से लौटते वक्त जीप रसिया महादेव-मैठाणाघाट मार्ग पर ग्वीन गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना देर रात को होने से किसी को पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह अपने पशुओं को चराने गए लोगों को खाई में गिरी जीप दिखाई दी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर धुमाकोट थानाध्यक्ष एनके बचकोटी और थलीसैण के नायब तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव खाई से निकाले। मृतकों की शिनाख्त जीप चालक गौरव सिंह रावत और उसके साथी वीरेंद्र सिंह के रुप में हुई। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाइवे स्थित गंगानगर में बृहस्पतिवार शाम साढ़े छह बजे एक ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर में सवार प्रकाश थापा निवासी हरिद्वार की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल को श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया है। उसके नाम-पते की जानकारी नहीं हो पाई है।

पहाड़ी से छिटके पत्थर से महिला की मौत
गोपेश्वर क्षेत्र के ठेली गांव में शुक्रवार को खेतों में काम करने जा रही एक महिला की पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई। ठेली गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी कलावती देवी (38) शुक्रवार को खेत में काम करने जा रही थी कि अचानक पहाड़ी से छिटका एक पत्थर उसके सिर पर जा लगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 की मदद से उसे जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया लेकिन अधिक रक्तस्राव होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें