डील कालोनी में वैज्ञानिक के घर में बंधक बनाई गई घरेलू नौकरानी को कई घंटे की मशक्कत के बाद मुक्त करा लिया गया। वैज्ञानिक पांच दिन पहले घरेलू नौकरानी को मकान में बंद कर बाहर चला गया था।
पुलिस को मोबाइल के लोकेशन के आधार पर वैज्ञानिक के घर पहुंचने में तीन घंटे का समय लग गया। पुलिस ने वैज्ञानिक समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
नगर नियंत्रण कक्ष पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक युवती ने फोन किया और रोते हुए बताया कि उसे रायपुर के एक घर में बंधक बनाकर रखा गया है। लेकिन मकान किस इलाके में है इसकी सही जानकारी युवती को नहीं थी।
रायपुर एसओ प्रदीप राणा ने एसओजी की मदद से मोबाइल नंबर की लोकेशन का पता कराया।