फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने चुराया मोबाइल, पिता ने लिखाई झपटमारी की रिपोर्ट 

Thu, 30 Mar 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
बाहरी जिले में एक व्यक्ति को मोबाइल झपटमारी की झूठी रिपोर्ट लिखाना भारी पड़ गया। पुलिस ने झपटमारी की इस झूठी रिपोर्ट की तहकीकात की और मोबाइल चुराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन  यह मामला उस वक्त रोचक हो गया जब पता चला कि मोबाइल चुराने वाला युवक रिपोर्ट लिखवाने वाले व्यक्ति का ही बेटा है।
विज्ञापन


मोबाइल चोरी होने के बाद पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को झूठी सूचना दी थी कि बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया है, जबकि मोबाइल घर में से ही बेटे ने चुराया था। बाहरी जिला पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है। बेटे के खिलाफ पहले से मुंडका थाने में लूटपाट का एक और मामला दर्ज है।

बाहरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह के अनुसार सत्यनगर, प्रेम नगर-तीन सुलेमान नगर, दिल्ली निवासी रामशंकर ने सात मार्च को पुलिस को शिकायत की थी कि वह छह मार्च को रात करीब आठ बजे जब सब्जी खरीदने जा रहा था तब बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए स्पेशल स्टाफ की टीम बनी

अमन विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जिले में लगातार हो रही रॉबरी व झपटमारी की वारदातों को सुलझाने के लिए स्पेशल स्टाफ की टीम बनाई गई। इस टीम ने 28 मार्च को मिली विशेष सूचना और मोबाइल सर्विलांस के बाद आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से रामशंकर का मोबाइल बरामद कर लिया गया। बाद में पता चला कि मुकेश कुमार (22) रामशंकर का बेटा है और ड्रग्स लेने का आदि है। मुकेश ने घर से ही पिता रामशंकर का मोबाइल चुरा लिया था। रामशंकर को इस बात की जानकारी नहीं थी।

उसे किसी ने सलाह दी थी कि अगर वह पुलिस में मोबाइल छीनने की शिकायत लिखवा देगा तो उसका मोबाइल मिल जाएगा। इसके बाद उसने मोबाइल छीनने की सूचना सात मार्च को पुलिस को दे दी थी। आरोपी मुकेश को भी ये भी पता नहीं था कि उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दे दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें