फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे मिला उफान में बहे दादा का शव, पोते का पता नहीं

Tue, 05 Jul 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चमोली के घाट पुराने बाजार में एक जून को नंदाकिनी नदी के उफान में बहे रामचंद्र पुत्र बद्री प्रसाद ग्राम घूनी का शव मंगलवार देर शाम नंदाकिनी नदी किनारे मिल गया। शव मलबे में दबा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम ने शव को बाहर निकाला। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सीएमओ को सीएचसी घाट में ही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि घाट में एक जुलाई को भारी बारिश से रामचंद्र के साथ ही उनका 18 वर्षीय पोता योगेश्वर भी नदी में बह गया था। योगेश्वर का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


साढ़े छह बजे खुला बदरीनाथ हाईवे
उधर, बदरीनाथ हाईवे बाजपुर में शाम साढ़े छह बजे छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। हालांकि बड़े वाहनों की आवाजाही अब भी बंद पड़ी है। इससे चमोली और पीपलकोटी के बीच करीब दो सौ बसें रास्ते में ही फंसी हैं। इनमें कई यात्री वाहन भी हैं। हालांकि इनके यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को जा चुके हैं।

बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम ने बताया कि छोटे वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी गई है। बारिश नहीं हुई तो बुधवार से सड़क बड़े वाहनों के लिए भी खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें