फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीएस कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए मेरिट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीएस पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिसमें बीएससी फिजिक्स-केमिस्ट्री-मैथ्स (पीसीएम) ग्रुप में सामान्य श्रेणी में 91 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग में 86.76, अनुसूचित जाति में 79.67 और अनुसूचित जनजाति में 88 प्रतिशत से कम अंक वालों को फिलहाल जगह नहीं मिली है।
विज्ञापन

इसी तरह बीएससी केमिस्ट्री-बॉटनी-जूलॉजी (सीबीजेएड) में सामान्य श्रेणी में 80.67 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग में 86.76, अनुसूचित जाति में 75.67 और अनुसूचित जनजाति में 79.67 प्रतिशत तक वालों को मेरिट में स्थान मिला है। बीए प्रथम सेमेस्टर में सामान्य श्रेणी में 83.4, ओबीसी में 78.0, अनुसूचित जाति में 74.2 और अनुसूचित जनजाति में 79 प्रतिशत तक मेरिट पहुंची है। डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीसी पांडेय ने बताया कि डॉ. अजय कुमार को प्रवेश समिति का समन्वयक बनाया गया है। प्राचार्य डॉ. पांडेय ने बताया कि बीए और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए सूची जारी हुई है। मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है वे 14 से 17 सितंबर तक प्रवेश ले लें। प्रवेश से संबंधित सभी आवश्यक दिशा निर्देश कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। वहीं, शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज और दून विश्वविद्यालय में भी आजकल प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
एमकेपी में बढ़ी प्रवेश की अंतिम तारीख
एमकेपी पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी की प्रथम मेरिट सूची में जिन छात्राओं का नाम आया है, उनमें से कई ने अभी तक प्रवेश नहीं लिया है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा खरे ने बताया कि इसे देखते हुए प्रथम मेरिट के प्रवेश की अंतिम तारीख 11 सितंबर से बढ़ाकर 16 सितंबर तक कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें