फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास का कत्ल कर बहू फरार, हत्या का केस दर्ज

Thu, 09 Jun 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : concept photo
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में थल के माला झूला गांव में सास का बेरहमी से कत्ल कर बहू फरार हो गई।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार 6 जून को मालाझूला निवासी खिमुली देवी (72) पत्नी हयात सिंह चौहान बहू तनुजा देवी (25) के साथ घर से एक किमी दूर खेत में गुड़ाई के लिए गई थी। बहू शाम को घर लौट आई, लेकिन खिमुली देवी नहीं लौटी। पति आनंद सिंह चौहान के पूछने पर बहू ने बताया कि सास पड़ोस में गई है आ जाएगी।

कुछ देर बाद बहू भी गायब हो गई। गांव वाले दोनों की खोज में निकले तो तल्लाखेत नामक स्थान पर झाड़ी में खिमुली देवी की लाश मिली। उसके माथे पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इसके बाद आनंद सिंह ने पमतोड़ी के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल दत्त जोशी के पास हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। हत्या का शक पत्नी पर जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि आनंद सिंह की तहरीर पर तनुजा देवी के खिलाफ धारा 302/201 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही आरोपी तनुजा देवी की तलाश की जा रही है। उन्होंने तनुजा देवी के नेपाल भागने का अंदेशा जताया है। आनंद का तनुजा के साथ डेढ़ साल पहले विवाह हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि सास- बहू में अक्सर झगड़ा होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें