साइबर ठगों ने खुद को पीएनबी का कस्टमर केयर अधिकारी बन फौजी की पत्नी के खाते से 81 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता पूजा नेगी ने बताया कि उनके पति ने उनके खाते में दस हजार रुपये ट्रांसफर किए थे, लेकिन वह उसके खाते में नहीं आए। जबकि पति के खाते से पैसे कट गए थे। जिसके बाद उसने गूगल पर जाकर पीएनबी का कस्टमर केयर नंबर ढूंढा। जिस पर फोन करने पर उसने खुद को पीएनबी का कस्टमर केयर अधिकारी बता कर एक लिंक भेजा। कहा कि इस लिंक को भरकर भेजना है। लिंक में उसके खाते की जानकारी भी भरनी थी। बताया कि जैसे ही उसने लिंक भरकर भेजा तो उसके खाते से 81 हजार रुपये कट गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।