फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: एसबीआई की योनो एप चलाने के लिए महिला ने लिया इंटरनेट का सहारा, कुछ ही देर में खाता खाली

Mon, 28 Feb 2022 04:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

इंटरनेट पर कस्टमर केयर के नाम से नंबर लिखा हुआ था। महिला ने जैसे ही नंबर लगाया तो दूसरी से ओर से बोल रहे व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक की एप में आई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए महिला ने इंटरनेट पर नंबर सर्च किया, लेकिन यह नंबर ठगों को जा लगा। ठगों ने महिला को मदद का झांसा देकर उनका खाता खाली कर दिया। महिला को 75 हजार रुपये का चूना लगा दिया गया। 

विज्ञापन

 

रायपुर थाने में महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले को लेकर लेकर रक्षा विहार, रायपुर रोड निवासी दिलीप सिंह पंवार मूल निवासी समाधि मट्ठ, मोल्थड़ी पुरोला, उत्तरकाशी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। कहा कि उनकी पत्नी संतोष मोबाइल में एसबीआई की योनो एप चलाना चाहती थीं।

 

क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराके अपने हाथों में ले लिया खाते का कंट्रोल

 

एप को चलाने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। इंटरनेट पर कस्टमर केयर के नाम से नंबर लिखा हुआ था। महिला ने जैसे ही नंबर लगाया तो उधर से बोल रहे व्यक्ति ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताया।

 

बातों ही बातों में मदद का झांसा दिया और उनसे क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराके खाते का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। रायपुर थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया प्रकरण को अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला के खाते से 75 हजार रुपये निकाले गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें