देहरादून के रायपुर क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर परिचित युवक ने हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने मुंह खोलने पर युवती को मुंह पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। रायपुर क्षेत्र की युवती को 21 अगस्त की दोपहर को परिचित युवक बहाने से अपने घर ले गया। आरोप है कि कमरे में बंद कर उसके साथ मुंह काला किया।
युवती ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। दहशत के कारण पीड़िता पहले तो चुप रही, लेकिन बाद में परिवार वालों के साथ रायपुर थाने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती का मेडिक ल कराने के बाद आरोपी शोहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डीजे बजाने का काम करता है।