कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र की पर्वत कुंज कालोनी में अपनी मां को घर में अकेला छोड़कर बेटा रामलीला देखने गया था। जब वह एक घंटे बाद लौटा तो नजारा देखकर बेटे के पैरों तले जमीन खिसक गई।
बता दें कि, काशीपुर में महिला मजदूर की सोमवार रात हत्या कर दी गई। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। हत्यारे उसका शव धान के खेत में छिपा गए थे। मृतका के बेटे ने राजमिस्त्री पर हत्या करने का संदेह व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बिहार के कटिहार थाना कालीगंज निवासी मनीचंद ने 14 साल पहले दूसरी शादी की थी। इससे पहली पत्नी मीरा नाराज हो गई और अपने चार साल के बेटे अरुण को लेकर काशीपुर आ गई। मीरा (42) कुंडेश्वरी में पानी की टंकी के पास झोपड़ी डालकर रह रही थी।