फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को घर में छोड़कर रामलीला देखने गया था बेटा, वापस आकर दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Wed, 27 Sep 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र की पर्वत कुंज कालोनी में अपनी मां को घर में अकेला छोड़कर बेटा रामलीला देखने गया था। जब वह एक घंटे बाद लौटा तो नजारा देखकर बेटे के पैरों तले जमीन ख‌िसक गई। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि, काशीपुर में महिला मजदूर की सोमवार रात हत्या कर दी गई। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया। हत्यारे उसका शव धान के खेत में छिपा गए थे। मृतका के बेटे ने राजमिस्त्री पर हत्या करने का संदेह व्यक्त करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

बिहार के कटिहार थाना कालीगंज निवासी मनीचंद ने 14 साल पहले दूसरी शादी की थी। इससे पहली पत्नी मीरा नाराज हो गई और अपने चार साल के बेटे अरुण को लेकर काशीपुर आ गई। मीरा (42) कुंडेश्वरी में पानी की टंकी के पास झोपड़ी डालकर रह रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ माह पहले उसने पर्वत कुंज कालोनी में एक हजार वर्ग फुट का प्लाट लिया। वह इसी प्लाट पर झोपड़ी डालकर रह रही थी। मां-बेटे भवनों के निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। रात करीब साढ़े दस बजे अरुण ने कुंडेश्वरी चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसकी मां घर पर नहीं है। घर के आंगन में खून पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो मकान से कुछ दूर धान के खेत में मीरा का शव पड़ा मिला। 

उसका चेहरा क्षत-विक्षत था। सीओ राजेश भट्ट और कोतवाल चंचल शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मृतका के पुत्र अरुण ने बताया कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे वह अपने मित्र नितिन के साथ रामलीला देखने गया था। उस समय मोहल्ला अल्ली खां निवासी सरफराज उसके घर पर था। एक घंटे बाद घर लौटा तो दरवाजे पर सांकल लगी थी। 

अंदर देखा तो मां नहीं थी। उसने अपनी मां के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन बंद मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों की सपुर्दगी में दे दिया। मृतका के पुत्र की तहरीर पर मोहल्ला अल्ली खां निवासी सरफराज के खिलाफ हत्या का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें