फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से जेवर ले उड़ी महिला, कैमरे ने पकड़ लिया

Fri, 28 Aug 2015 04:21 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून झंडा बाजार में एक ज्वैलर्स की आंखों में धूल झोंक कर एक महिला करीब 80 हजार रुपये के जेवर लेकर चंपत हो गई। हालांकि, उसकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी महिला तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के झंडा बाजार स्थित अशोका ज्वैलर्स में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर एक महिला आई। उसने सोने का हार खरीदने की बात कही। इस पर सर्राफ अमित कंसल ने हार निकालकर शो केस पर रख दिए।

अमित दूसरे ग्राहकों को जेवर दिखाने में लग गए। इसी दौरान महिला ने सोने के एक हार के साथ दो जोड़ी टॉप्स गायब कर लिए। इसके बाद महिला जेवर पसंद न आने की बात कहकर वहां से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में उजागर हो गई करतूत

उस समय तो सर्राफ को शक नहीं हुआ, लेकिन बाद में जेवर चेक किए तो उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज को देखा तो महिला की करतूत उजागर हो गई।

सूचना पाकर आसपास के सर्राफ भी आ गए। पुलिस को बुलाकर सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दी है। सर्राफ का दावा है कि चोरी हुए जेवर की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप पर महिला का फोटो जारी कर दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ तहरीर ले ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें