फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्षिप्त की अश्लील फोटो वायरल होने पर मचा हड़कंप, 7 हिरासत में

Thu, 19 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
महिला की फोटो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पुलिस की एसओजी टीम ने मानसिक रूप से कमजोर एक महिला की अश्लील फोटो पोस्ट करने पर सात लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में एक एनजीओ संचालक ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नग्नावस्था में शहर में आ गई थी महिला
पांच दिन पहले शहर में मानसिक रूप से कमजोर महिला नग्नावस्था में आ गई थी। कुछ लोगों ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। बृहस्पतिवार को एक एनजीओ संचालक शैलेश खर्कवाल ने फोटो वायरल करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की जांच एसओजी को सौंपी गई है। एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि सोशल मीडिया में महिला का फोटो वायरल करने वाले 3-4 ग्रुपों की पहचान कर ली गई है। संदेह के आधार पर सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें