फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटककर युवती ने दी जान, जनवरी में होनी थी शादी

Wed, 30 Sep 2015 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले के भाबर क्षेत्र स्थित नंदपुर गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की जनवरी में शादी होनी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार को नंदपुर निवासी शालू रावत (21) पुत्री दिनेश सिंह रावत ने गौशाला में गाय बांधने की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शालू की मौत का पता तब चला, जब उसकी मां सुबह करीब पांच बजे गौशाला में गाय को चारा डालने के लिए गई।

दरवाजा अंदर से बंद होने से उनको अनहोनी का अंदेशा हुआ। काफी पुकारने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरह से कुंडा तोड़कर उन्होंने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय बांधने की रस्सी से लटक रहा था शव

अंदर शालू का शव छत के कुंडे से गाय बांधने की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। युवती द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान विनोद रावत ने पुलिस को सूचित किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे एसआई मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का बताया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती के मौत को गले लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। घटना से गांव में मातम का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें