फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने के 6 महीने के अंदर किया वो काम, सब सन्न

Wed, 30 Sep 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह पहले नई जिंदगी शुरू करने वाले नवदंपति ने खौफनाक कदम उठाते हुए सबको रोता बिलखता छोड़ गए। मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। यहां के गांव बीघड़ में नवदंपति ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


सुबह पिता ने दोनों के शवों को लटकते देखा सूचना पाकर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इधर पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गई और घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया।

पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। सदर पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर घरवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव बीघड़ के 25 वर्षीय विनोद कुमार की शादी तीन वर्ष पहले सिरसा जिले के गांव बंसुधार निवासी सोनिया के साथ हुई थी। जिनका 6 महीने पहले मुकलावा हुआ था। जिसके बाद दोनों ने नई जिंदगी की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

पिता ने दोनों के शव टायराइड से लटके देखे

विनोद ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दोनों हंसी खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। लेकिन अचानक दोनों ने जिंदगी खत्म करने का फैसला क्यों लिया, यह एक बड़ा सवाल बनकर परिवार वालों को बार बार परेशान कर रहा है। आस पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिलने के कारण सवाल और पेचीदा हो गया है।

सोनिया की बहन की शादी विनोद के भाई के साथ हुई थी। विनोद का भाई, भाभी और मां कांता सभी गुजरात गए हुए थे। घर पर सिर्फ विनोद, उसकी पत्नी और उसके पिता थे। विनोद के पिता के अनुसार सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। हमेशा की तरह सोमवार रात को भी दोनों खाना खाकर सोने के लिए कमरे में चले गए।

मंगलवार सुबह जब दोनों काफी देर तक नहीं उठे तो विनोद के पिता उन्हें उठाने के लिए गया तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दोनों नहीं जागे तो उसने खिड़की खोलकर देखा। जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों के शव टायराइड से लटक रहे थे। उसने पुलिस को तुरंत मामले की जानकारी दी।

एसएचओ मुकेश बैनीवाल ने बताया कि दोनों में किसी प्रकार के झगड़े की कोई बात सामने नहीं आई है। परिजनों के बयान पर 174 आईपीसी के तहत कार्यवाही करके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें