नानकमत्ता में एक महिला की चालाकी के सामने बैंक भी धोखा खा गया। महिला तीन बैंकों को चकमा दे चुकी है, लेकिन तीसरी बार मामला सामने आया तो... पढ़िए पूरी खबर
दो बैकों में पहले से ही बंधक जमीन की फर्जी खसरा खतौनी और बैंकों का अनापत्ति प्रमाण पत्र बनवाकर महिला किसान ने तीसरे बैंक से भी पांच लाख का ऋण ले लिया।
जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर शाखा प्रबंधक ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला किसान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।