फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस की महिला से पिटती रही मां, बेटा बनाता रहा वीडियो

Wed, 19 Oct 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मोबाइल वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रुड़की के प्रेमकुंज निवासी मंजू पाठक को एक युवक समेत दो महिलाओं ने घर में घुसकर पीट दिया। पीड़ित महिला ने  कोतवाली रुड़की पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


उसी दौरान पड़ोस की दो महिलाओं और एक युवक ने उसके घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान उसके आठ वर्षीय बेटे ने मारपीट की पूरी वीडियो बनाई है। महिला ने पूरी वीडियो पुलिस को सौंप दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोस की एक युवती उसके घर की दीवार से झांक देख रही थी जिसका उसने विरोध किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की

police - फोटो : amar ujala
इस बात से नाराज होकर उसकी मां और भाई उससे रात को ही लड़ने आए थे, लेकिन उसके पति के आ जाने की वजह से तीनों लोग वहां से चले गए थे, लेकिन आज तीनों फिर से उसके घर में आ गए और उससे मारपीट की।

महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। तहरीर पर चीता पुलिस आरोपियों के घर पहुंची। आरोपियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की।

पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई है। आरोपियों को छुड़वाने के लिए कई लोग कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें