फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर पति बना हैवान, भागकर बचाई जान

Wed, 08 Oct 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ (नई टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस पति की भगवान मानकर पूजा करती रही उसी ने दहेज के लिए इतना पीटा कि महिला को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उत्तराखंड के टिहरी में मजियाड़ी गांव में पति और सास ने मिलकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। महिला घर में ही छह माह का बच्चा छोड़कर किसी तरह भागकर सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंची।
विज्ञापन


यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने बुधवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला ने पति एवं सास पर दहेज के लिए उत्पीड़न कर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

गमरी गांव के कमलेश्वर प्रसाद की बेटी कविता की शादी डेढ़ साल पहले टिहरी जिले के मजियाड़ी गांव के सुभाषचंद्र से हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे थे। छह अक्तूबर को भी सास सुशीला देवी और पति सुभाषचंद्र ने उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर

महिला अपने छह माह के बच्चे को छोड़कर किसी तरह सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंची। यहां डाक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बुधवार को उसे देहरादून रेफर कर दिया।

महिला ने चिन्यालीसौड़ पुलिस चौकी में दी तहरीर में पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मामला टिहरी क्षेत्र का होने के कारण विवेचना टिहरी पुलिस की ओर से की जानी है। पीड़िता के भाई कुलदीप ने बताया कि मारपीट से उनकी बहन के सिर एवं आंख में गहरी चोट आई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें