पति और पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इस बीच ससुर बीच-बचाव करने आ गया। महिला ने पति का गुस्सा ससुर पर उतार दिया।
मामला हरिद्वार जनपद स्थित सुल्तानपुर की है। कस्बा निवासी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी होते देख ससुर ने पुत्रवधू और पुत्र को समझाने का प्रयास किया।
आरोप है कि इस पर पुत्रवधू आग बबूला हो गई और डंडे से ससुर पर हमला बोल दिया। जिससे वे घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सुल्तानपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
इसके बाद ससुर ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में पहुंचकर पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।