उत्तराखंड के लक्सरी गांव में युवकों से शादी कराने के नाम पर तीन लाख रुपए ठग लिए गए। रकम लेकर फरार युवक शामली का बताया गया है। ठगी के शिकार युवक दो दिन तक मामला दबाए रहे। तीसरे दिन पुलिस में शिकायत की गई है।
आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ाया
यूपी में शामली जिले के नवाबगढ़ी निवासी एक जालसाज आठ माह से लक्सरी गांव में किराए का मकान लेकर रह रहा था। राज मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने आसपास के लोगों से मेलजोल बढ़ा लिया। कई अविवाहित युवकों से यूपी में शादी कराने का झांसा देकर तीन लाख की रकम ले ली।
पढ़ें, प्रिंस चार्ल्स ने ऋषिकेश में की गंगा आरती
इसके अलावा एक कारोबारी से मुजफ्फरनगर में सुजडू चुंगी के पास सस्ते दामों पर दुकान दिलाने के लिए 88 हजार रुपये ऐंठ लिए। नकदी एकत्रित करने के बाद आरोपी दिवाली के दिन चंपत हो गया। ठगी का शिकार युवकों ने उसे तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
मुकदमा दर्ज नहीं
दो दिन तक गुपचुप तरीके से ठगी का शिकार युवक उसे तलाशते रहे। बुधवार को युवकों ने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि मामले की जांच की जा रही है। इससे पूर्व भी लक्सर में शादी कराने के नाम पर ठगी के मामले हो चुके हैं।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...