फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में दुराचार के दो मामलों से पुलिस और स्थानीय लोगों में हड़कंप

Sun, 07 Jan 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
rape victim - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

रानीखेत दो स्थानों पर नाबालिग बालिका और मानिसक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ दुराचार के मामले प्रकाश में आए हैं। जिससे पुलिस तथा स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही नाबालिग को 18 वर्षीय युवक बाइक में बैठाकर सौनी बिनसर के जंगल में ले गया, वहां उसने बालिका के साथ दुराचार किया। बालिका के परिजनों ने आरोपी युवक को राजस्व पुलिस के हवाले कर दिया है। इधर बालिका की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुराचार की पुष्टि होने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया है। दूसरा मामले में राजस्व पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

पहला मामला तहसील के गुम्टा क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा है कि उनकी पुत्री चार जनवरी को ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी, इसी बीच गुम्टा सड़क पर भकुनियां गांव निवासी रोहित सिंह ने उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर बाइक में बैठाया और सौनी बिनसर के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। बालिका की उम्र 15 वर्ष है और वह हाइस्कूल की छात्रा है। बालिका के परिजनों ने ही आरोपी रोहित को पकड़कर राजस्व पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन


इधर राजस्व पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। नायब तहसीलदार मोहन सिंह भोजक ने बताया कि आरोपी युवक को पॉक्सो एक्ट की धारा 3:4, और आईपीसी की धारा 363 और 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अल्मोड़ा विशेष न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

दुराचार के बाद गर्भवती हुई मानसिक रूप से बीमार महिला
दूसरा मामला तहसील के एक गांव का है यहां एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ अधेड़ ने दुराचार कर डाला। पीड़िता के पिता ने चार जनवरी को यहां राजस्व पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा है कि उनकी पुत्री का विवाह हो चुका है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

खुशाल सिंह ने पांच माह पूर्व उनकी पुत्री के साथ दुराचार किया, जिससे उनकी पुत्री गर्भवती हो गई है। ससुरालियों ने भी उनकी पुत्री को घर से निकाल दिया है, वह अब मायके में रह रही है। नायब तहसीलदार ने बताया कि धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें