फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो हाथी दांत के साथ दो तस्कर पकडे़, पुलिस को बड़ी सफलता

Thu, 22 Jun 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
विज्ञापन
elephant teeth
विज्ञापन
एसओजी की टीम ने ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ओणी बैंड के पास हाथी दांत के साथ दो तस्करों को धर दबोचा। आरोपी बिजनौर से दांत लेकर चोरपाणी के पास बेचने जा रहे थे। बरामद दांतों की बाजार कीमत 10 लाख रुपये बताई गई है।  
विज्ञापन


एसओजी टीम प्रभारी व थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह ओणी बैंड के पास नियमित चेकिंग कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रहे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, शक होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गई तो कट्टे में पांच किलो के दो हाथी दांत बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक आरोपी बुंदू (50) पुत्र सदीक निवासी मोहल्ला नौमिका थाना बड़ापुर बिजनौर और सईद (45) पुत्र पीरू निवासी पक्का तालाब थाना बड़ापुर बिजनौर ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बिजनौर में राशिद पुत्र युसूफ और वाजिद पुत्र ताहिर निवासी बड़ापुर बिजनौर से पांच माह पहले पांच किलो हाथी दांत खरीदे थे।
विज्ञापन


तब उन्होंने यह भी बताया था कि दांतों के खरीदार नरेंद्रनगर स्थित ओणी बैंड के नीचे चोरपाणी के पास मिलेंगे। उनकी जानकारी के आधार पर वह बृहस्पतिवार को हाथी दांत बेचने चोरपाणी जा रहे थे। तस्करों ने बताया कि चोरपाणी में मिलने वाले ग्राहक की उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन गैंडीखाता निवासी यूसुफ और अलीखान उनके बारे में जानते हैं।

एसओजी ने आरोपियों के साथ पुलिस टीम को चोरपाणी भेजा लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2015 में भी सईद पुत्र पीरू को वन्य जीवों के अंगों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आगे मामले की जांच वन विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें