फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकूओं से गर्दन और आंखे गोदकर व्यापारी की हत्या, शव की हालत देख कांप गए लोग

Tue, 21 Nov 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मुखानी चौराहे पर स्थित अपनी दुकान से लापता 40 वर्षीय व्यवसायी विकास अग्रवाल की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उनका क्षत विक्षत शव सोमवार सुबह भरतपुर नंबर 2 कमलुवागांजा जंगल में पड़ा मिला।
विज्ञापन


कातिलों ने उनकी गर्दन, आंख और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। एसएसपी ने कातिलों को पकड़ने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की हैं।चौधरी कालोनी निवासी मुनीकांत अग्रवाल के बेटे विकास अग्रवाल की मुखानी चौराहे पर बिजली के सामान की थोक दुकान है।

रविवार शाम साढ़े छह बजे दुकान का आधा शटर बंद देखकर मकान मालिक को शक हो गया। उन्होंने विकास से बात करने के लिए फोन लगाया मगर नंबर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने विकास के परिजनों को फोन किया।
विज्ञापन


वे रात में वहां पहुंचे तो दुकान का शटर आधा खुला था। मोबाइल नंबर मिल नहीं रहा था। इस मामले में विकास के रिश्तेदार पंकज वार्ष्णेय ने मौखिक सूचना मुखानी पुलिस को दी। सोमवार सुबह दस बजे व्यवसायियों ने एसपी अमित श्रीवास्तव से संपर्क किया।
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूटी और मोबाइल का नहीं चल सका पता

एसपी सिटी ने एसओजी को व्यवसायी की तलाश करने को कहा। एसओजी ने विकास का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो अंतिम लोकेशन सोमवार शाम सात बजकर 39 मिनट पर लामाचौड़ के पास बृजवासी स्कूल के पीछे मिली।

इसके बाद पुलिस के साथ परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। इस दौरान भरतपुरी नंबर 2 कमलुवागांजा के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। चापड़ जैसे धारदार हथियार से विकास के आंख, गर्दन और हाथ पर कई वार किए गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के साथ चार थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। डाग स्क्वायड ने जंगल का चक्कर लगाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

स्कूटी और मोबाइल का नहीं चल सका पता
परिजनों ने बताया कि व्यवसायी की स्कूटी और मोबाइल का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कातिलों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें