फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी की फोटो को अश्लील रूप देकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस में हड़कंप

Tue, 21 Nov 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो को अश्लील बनाकर एक युवक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद से ही पुलिस में हड़कंप मचा हुआ था। सोमवार को फोटो को अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में हरियाणा पुलिस ने देहरादून के विकासनगर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस लोकल पुलिस को विश्वास में लेकर उसे अपने साथ ले गई है। आरोपी सहारनपुर जिले के चिलकाना का रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो को छेड़छाड़ कर किसी ने अश्लील बना दिया था।

बाद में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हरियाणा के फ तेहाबाद शहर में अज्ञात के खिलाफ आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से हरियाणा पुलिस और खुफिया तंत्र आरोपी तक पहुंचाने के प्रयास में जुटा था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस को आरोपी की लोकेशन देहरादून के विकास नगर क्षेत्र में मिली थी। फ तेहाबाद पुलिस ने विकासनगर कोतवाली में आमद दर्ज कराने के बाद आदुवाला शाहपुर में छापा मारकर शाकिब नाम के युवक को हिरासत में ले लिया।

शाकिब मूल रूप से सहारनपुर जिले में चिलकाना के दडोली गांव का रहने वाला है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि हरियाणा पुलिस आरोपी को लिखापढ़ी कर अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें