फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में किशोरियों पर दरिंदों का काला साया

Tue, 14 Jan 2014 10:01 PM IST
कुणाल दरगन/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
ठीक एक माह के अंतराल में कुंभनगरी में तीन किशोरियों की जिंदगियों पर मौत ने अपना काला साया डाला है। अब तक एक भी किशोरी की मौत के रहस्य से पर्दा न उठ पाने के कारण पुलिस महकमा कटघरे में है।
विज्ञापन


किशोरियों की मौत से पूरे शहर में उबाल है। विभिन्न राजनैतिक, स्वंयसेवी संगठन, शिक्षण संस्था अपने अपने ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। वहीं आमजन के जेहन में  गुस्सा, आक्रोश, कष्ट और दुख घर कर गया है। हर किसी की जुबां पर रह रह कर एक ही सवाल है कि, आखिर मासूमों के गुनाहगार कब गिरफ्त में होंगे।

केस नंबर-1
रानीपुर की लेबर कालोनी निवासी पेशे से दिहाड़ी मजदूर की पंन्द्रह वर्षीय बेटी का सड़ा गला शव घर के समीप जंगल से पंन्द्रह दिन बाद बरामद हुआ। एक दिसंबर को लापता हुई किशोरी की मौत अब तक राज बनी है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई। विसरा रिपोर्ट का इंतजार पुलिस कर रही है। दो दर्जन संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस हांफ चुकी है।

केस नंबर-2
पथरी के एक गांव में सात जनवरी को रेप के बाद कक्षा सात की छात्रा की गला दबाकर नृंशस हत्या कर दी गई। घर से कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत से 13 वर्षीय किशोरी का शव मिला था।

अब तक पुलिस सौ से अधिक संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी और सात संदिग्धों के ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे गए हैं। ये पुलिस की अब तक की कार्रवाई का निचोड़ है।

केस नंबर-3
भगवान शंकर की ससुराल से प्रसिद्ध कनखल के राजघाट पर गंगा में उतरते मिले पिट्टू बैग में आठ वर्षीय बालिका शव मिला। बालिका के गले पर निशान होने से हत्या की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस की अब तक की पड़ताल में मासूम की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें