फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: तीन हत्याओं से सनसनी, अलग-अलग जगह मिले शव

Thu, 26 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल जिले में तीन अलग-अलग जगहों पर तीन युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार रात हुई वारदात के इन तीनों मामलों का पता बुधवार सुबह तीनों की लाश मिलने से हुआ।
विज्ञापन


धानाचूली क्षेत्र में धानाचूली-भटेलिया रोड के समीप जंगल में बुधवार तड़के धानाचूली की ओर आ रहे लोगों को एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा दिखा। शव के समीप पानी की खाली बोतल, दो डिस्पोजल गिलास और खून से सना रुमाल बरामद हुआ है। युवक के पहनावे और दाढ़ी और लंबे बालों से उसके पंजाबी मूल का होने का अंदेशा लग रहा है। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

दूसरी घटना में हल्द्वानी  के उदयलालपुर के समीप जंगल में बुधवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ है। कातिलों ने चाकुओं से युवक के पेट और सिर पर करीब 40 से अधिक वार किए थे। पुलिस प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या होने की आशंका जता रही है। दो साल पहले भी उक्त युवक छेड़खानी के मामले में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्स ऐप से परिजनों तक पहुंची पुलिस

मृतक के हाथ पर अरुण पाल गुदा था। पुलिस ने व्हट्सअप के जरिये कई ग्रुप में मैसेज भेजा। इसके बाद फोटो देखकर मौके पर पहुंचे अंकित ने मृतक की पहचान छोटे भाई अरुण के रूप में की।

तीसरे युवक की पहचान
अन्य घटना में देहरादून जाने को कहकर घर से निकला अल्मोड़ा के माटीला सूरी निवासी मोहन सिंह बिष्ट  का शव बुधवार को हल्द्वानी में पांडे नवाढ़ सरकारी अस्पताल के सामने नहर में मिला। उसकी नाक और सिर पर चोट के निशान हैं। तलाशी के दौरान उसके पास से दो आईडी मिलीं।

इसी आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त की और अल्मोड़ा पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मोहन छह साल पहले मुंबई स्थित एक होटल में काम करता था। कुछ दिन पहले उन्होंने देहरादून में नौकरी के लिए बातचीत की थी। घर से वह देहरादून के लिए निकले थे। परिवार के लोग दंग हैं कि वे हल्द्वानी कैसे चला गया। पुलिस का कहना है कि मोहन शराब के आदी थे। आशंका है कि कहीं मोहन को लूटकर फेंका तो नहीं गया है, क्योंकि जेब में पर्स भी नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें