देहरादून स्थित वेल्हम स्कूल के प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर कई स्कूलों के साथ आईएमए और एफआरआई को उड़ाने की धमकी दी है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को पत्र सौंप दिया है।
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद से पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी अजय रौतेला ने इन संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
आईएम के कमांडर के नाम से पत्र
शनिवार शाम वेल्हम गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल को एक पत्र मिला। पत्र पर 28 मार्च की तारीख लिखी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आईएम का कमांडर इमाम लकवी बताया है।
पढ़ें, होटल में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस
पत्र में लिखा है कि वह कश्मीर, गुजरात व मुजफ्फरनगर का बदला लेना चाहता है। पत्र में उसने कहा कि वह कई स्कूलों में धमाके करेंगे, जिससे सरकार में बैठे लोग डर जाएंगे। इसके बाद सरकार कश्मीर समेत कई मुद्दों पर बात करने के लिए झुकेगी।
इन जगहों को उड़ाने की धमकी
कुछ अखबारों को भी इस तरह के पत्र भेजे जाने की खबर है। पत्र में उर्दू के शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। पत्र भेजने वाले ने लिखा है कि आठ अप्रैल तक वेल्हम गर्ल्स स्कूल समेत विभिन्न स्कूलों में धमाके करेंगे।
वेलहम गर्ल्स स्कूल के अलावा इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए), एफआरआई, वेलहम ब्वायज स्कूल, दून स्कूल, सेंट जोजफ एकेडमी के भी निशाने पर होने की बात कही गई है। पुलिस इसे किसी की शरारत मान रही है, फिर भी इसकी गहनता से जांच की जा रही है।