फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर दिनदहाड़े घर में घुस गया चोर

Sun, 12 Oct 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के रामनगर में दिनदहाड़े कारोबारी के घर चोरी के इरादे से घुसे व्यक्ति को परिजनों ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चोर नशे में था, पुलिस को चकमा देने के लिए बार-बार वह अपना नाम बदल रहा था।
विज्ञापन


पकड़कर हुई धुनाई
रामनगर के पॉश इलाके में कारोबारी सुरजीत सिंह चंदोक का आवास है। कारोबारी का सिविल लाइंस में इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। रविवार दोपहर के समय एक चोर उनके घर में घुस गया।

कारोबारी के मुताबिक, चोर घर के अंदर से जैसे ही सामान उठाने लगा इसी बीच उनके परिजनों ने उसे देख लिया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़े। इसके बाद चोर को घेरकर पकड़ लिया गया। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने चोर की धुनाई भी कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के हवाले
कारोबारी के मुताबिक, तीन दिन पूर्व भी उनके यहां से एक सिलेंडर और बैटरी चोरी हुई थी। इस आरोपी को उस दिन भी घर के आसपास देखा गया था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया कि आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस को चकमा देने के लिए वह कभी अपना नाम विनोद तो कभी राजेश बता रहा था।

पुलिस ने जब कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि वह जनकपुरी थाना क्षेत्र सहारनपुर के एक गांव का निवासी है। पुलिस आरोपी के नशा उतरने का इंतजार कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें