फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमवर्क ना करने पर छात्रा को मिली खौफनाक सजा

Fri, 11 Jul 2014 11:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
होमवर्क ना करने पर टिहरी स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटणा की एक शिक्षिका ने छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शिक्षिका ने छात्रा को इतनी बुरी तरह मारा कि छात्रा के हाथ और सीने पर सूजन आ गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापनगर में उपचार के बाद छात्रा को छुट्टी दे दी गई।

छात्रा के रिश्तेदार की ओर से आरोपी शिक्षिका के खिलाफ नायब तहसीलदार को तहरीर दी गई है। बीईओ ने मामले में शिक्षिका को स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

हालत देखकर परिजन रह गए दंग

बीते मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटणा में कक्षा छह में पढ़ने वाली चौधार निवासी छात्रा सुहानी पुत्री स्व. धीरज सिंह गृह कार्य करके विद्यालय नहीं ले गई थी।

इस बात पर शिक्षिका सुधा राय भड़क गई और इतने गुस्से में आ गईं क‌ि छात्रा की बेरहमी से पीटने लगीं। छुट्टी के बाद छात्रा घर पहुंची और अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। छात्रा की हालत देखकर परिजन दंग रह गए।

छात्रा के पिता की हाल ही मृत्यु हो गई थी और मां बीमार है, जिसका उपचार चंडीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश

छात्रा के चाचा मुरारी सिंह की ओर से नायाब तहसीलदार प्रतापनगर को दी गई तहरीर में कहा गया है कि पिटाई से सुहानी के हाथ और सीने में सूजन आ गई थी।

उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। नायब तहसीलदार बीएस पोखरियाल ने बताया कि शिक्षिका के खिलाफ  पटवारी प्रतापनगर को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

इधर, बीईओ धर्म सिंह रावत ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में शुक्रवार को ही आया है। शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांग गया है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें