घटना सोमवार शाम की है। क्षेत्र की रहने वाली एक दूसरी कक्षा की छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी। शाम को घर लौटी छात्रा बेहद डरी सहमी थी। परिजन ने विश्वास में लेकर जब छात्रा से पूछा तो उसने ट्यूटर द्वारा की गई हरकत बताई।
परिजन अपने परिचितों के साथ एकत्र होकर शाम के वक्त ही थाने पहुंच गए। शिकायत मिलने पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्यूटर की तलाश में छापा मारा लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्यूटर रवीश कमाल उर्फ मंगता की तलाश की जा रही है, उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।