हल्द्वानी के नामी स्कूल में दो स्कूल टीचर साथी महिला शिक्षकों को 'पोर्न फिल्मों की हीरोइन' कहते थे। जब इस बात का खुलासा हुआ तो स्कूल में हंगामा गच गया।
खबर पुरानी है लेकिन इन दिनों सोशल साइट पर वायरल हो रही है। स्कूल प्रबंधन की शिकायत के बाद दोनों शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।
मामला हल्द्वानी के एक नामी प्राइवेट स्कूल का है। महिला शिक्षक का आरोप है कि स्कूल में दाखिल होते ही आरोपी टीचर नवीन कांडपाल और हिमांशु जोशी उनके कपड़ों और फिगर को लेकर अश्लील कमेंट करते थे। वह उन्हें 'पोर्न फिल्मों की हीरोइन' तक कह डालते थे।
- फोटो : demo pic
पीड़ित शिक्षिका शुरूआत में तो उनके इस रवैये को टालती रही, लेकिन जब नवीन और हिमांशु स्कूली छात्राओं के साथ बदतमीजी करने लगे तो उनके सब्र का बांध टूट गया। और उन्होंने स्कूल प्रशासन से दोनों की शिकायत कर दी।
शिकायत मिलते ही एडीएम हरबीर सिंह पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। छात्राओं ने एडीएम के सामने दोनों शिक्षकों की करतूतों का खुलासा किया।
वहीं शिक्षिकाओं ने भी एडीएम को नवीन और हिमांशु की हरकतों के बारे में बताया।
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षिकाओं ने एडीएम सिंह को बताया कि उन्होंने कई बार स्कूल संचालक से आरोपियों की शिकायत की लेकिन संचालक ने कभी भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।
मामले के तूल पकड़ते ही स्कूल संचालक ने दोनों शिक्षकों को स्कूल से निलंबित कर दिया। एडीएम के साथ आई पुलिस आरोपी शिक्षक नवीन और हिमांशु को अपने साथ ले गई।
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं एडीएम हरबीर सिंह ने शिक्षिकाओं को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।