फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सरेंडर कर सकते हैं साइबर क्रिमिनल्स

Sat, 29 Jul 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
atm seal
विज्ञापन
साइबर क्रिमिनल्स खुद ही पुलिस के पास आएंगे! सूत्रों की माने तो झज्जर के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को यही भरोसा देकर वापस भेजा है। इसके लिए तीन-चार दिन का समय मांगा गया है। अधिकारी भी इसी तरह के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन


दून से एटीएम डाटा चोरी कर डुप्लीकेट एटीएम कार्ड के जरिये जयपुर और दिल्ली में रकम उड़ाने वाले गैंग की पहचान हो चुकी है। उनकी साथी अनिल कुमारी तो पकड़ी गई, मगर सरगना समेत कई लोग अभी फरार हैं। एक सप्ताह तक हरियाणा के झज्जर इलाके की खाक छानने के बाद पुलिस वापस आ गई है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि तीन-चार दिन के बाद कामयाबी मिलने की उम्मीद है। 

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के परिजनों पर दबाव बना दिया था। वहां के जिम्मेदार लोगों ने परिवार के बचाव में आकर आरोपियों को लाकर पुलिस को सौंपने का भरोसा दिया है। बताया गया है कि मोबाइल बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। जैसे पुलिस की सक्रियता कम होगी तो पता लगाकर उन्हें देहरादून भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहां के असरदार लोगों की बात मानकर पुलिस वापस लौट आई है। इस बारे में एसटीएफ के एएसपी अजय सिंह का कहना है कि पुलिस की रणनीति समय के साथ बदलती रहती है। पूरा फोकस साइबर क्रिमिनल्स पर है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें