फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के सिमरनजीत की अमेरिका में गोली मारकर हत्या

Sat, 29 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सिमरनजीत की अमेरिका में गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
सेक्टर-70 के रहने वाले सिमरनजीत सिंह (20) की कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक गैस स्टेशन पर काम करता था। मृतक के पड़ोसी दलबीर सिंह ने बताया कि सिमरनजीत के पिता रणजीत सिंह भंगू पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से करीब सात साल पहले रिटायर हुए थे।
विज्ञापन


इस समय वे अपनी छोटी बेटी के पास न्यूजीलैंड में हैं। दलबीर ने बताया कि भंगू की तीन बेटियां और एक बेटा था। तीन बहनों का अकेला भाई सिमरनजीत सिंह बीते साल ही अमेरिका में रह रही अपनी बहन के पास गया था।
 
जानकारी के मुताबिक, 26 जुलाई की रात गैस स्टेशन स्थित दुकान पर सिमरनजीत मौजूद था। दुकान से कुछ व्यक्तियों ने सामान खरीदा और बाहर खड़े होकर शराब पीने लगे। उन्हें जब गैस स्टेशन के एक कर्मचारी ने शराब पीने से रोका तो उसके साथ बहस हो गई। इसके बाद कर्मचारी स्टेशन के अंदर चला गया। इस दौरान अपने किसी काम के लिए सिमरनजीत दुकान से जैसे ही बाहर आया, बाहर खड़े व्यक्तियों ने उस पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पूर्व नेता भगवंत सिंह बेदी ने बताया कि सिमरनजीत की मौत की खबर ने यहां सबको गमगीन कर दिया है। अमेरिका पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें