फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा-दादा के मर्डर में मां के खिलाफ गवाही देगा आठ साल का मासूम

Sat, 15 Apr 2017 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
deepika rana
विज्ञापन
देहरादून स्थित रायपुर में पापा और दादा के मर्डर केस में आठ साल का नुकुल राणा अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ गवाही देगा। मर्डर वाली रात मासूम ने जो कुछ भी देखा, वो पुलिस को बता दिया। पुलिस ने अकाट्य साक्ष्यों की कड़ी जोड़ने के साथ बालक को मुख्य गवाह बनाया है। पुलिस विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है,पुलिस को अब सिर्फ विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन निवासी राजेश राणा और उसके पिता प्रेम सिंह राणा की तीन मार्च की रात हत्या कर शव कुआंवाला के जंगल में फेंक दिए गए थे। पांच मार्च की तड़के कार में अधजले शव बरामद होने पर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ था। उसी दिन शाम को पुलिस ने राजेश राणा की पत्नी दीपिका राणा और उसके प्रेमी योगेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर मर्डर की गुत्थी सुलझा दी थी।

गिरफ्तारी से पहले तक आठ साल का नुकुल राणा मां के प्रभाव में था, इस कारण मां द्वारा बताई गई बातों को ही वह लगातार बताता रहा। वारदात के कई दिन बाद बालक नार्मल हुआ तो उस रात के कई सच सामने आते चले गए। बच्चे ने उस रात जो भी देखा, वह पुलिस को बताता चला गया। बालक ने यह भी बताया कि मां उस पर योगेश को वाई पिता कहने का भी दबाव बनाती थी।
विज्ञापन

 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बालक द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं को विवेचना में शामिल कर नुकुल राणा को गवाह बनाया है। पुलिस ने केस से सीधे तौर से जुडे़ लोगों को ही गवाह बनाया है, ताकि सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष गवाह को प्रभावित न कर सके।

पुलिस ने गवाही के अलावा वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन भी किया है। पुलिस को अब सिर्फ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी गई रिपोर्ट का इंतजार है। एसओ रायपुर प्रदीप राणा के मुताबिक विवेचना अंतिम चरण में है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें