फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेसूपुर गांव में प्रतिमा पर कालिख पोतने पर बवाल, सांप्रदायिक तनाव   

Sat, 15 Apr 2017 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मेरठ के एक गांव में बवाल
विज्ञापन
गेसूपुर गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने पर शुक्रवार दिनभर बवाल होता रहा। शाम को दलित समाज के लोगों ने शोभायात्रा के दौरान जाट और मुस्लिमों के घरों पर पथराव कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव, गोलियां तक चली। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश कर दी। पुलिस को गांव से भाग गई। पीएसी व शहर से पुलिस पहुंची, तब जाकर स्थिति कंट्रोल हुई। 
विज्ञापन


मामला किठौर थानाक्षेत्र के गेसूपुर गांव का है। शुक्रवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़कर मूर्ति पर काला रंग लगा दिया। जिस पर गुस्साए दलितों ने हंगामा कर नई मूर्ति लगवाने की मांग उठाई। अंबेडकर जयंती पर शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा पर कालिख पोतने की जानकारी लगते पुलिस प्रशासन अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम मवाना अरविंद्र कुमार, सीओ किठौर विनोद कुमार सिरोही, भावनपुर, परीक्षितगढ़, मुंडाली पुलिस पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने मूर्ति की सफाई कराकर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कराया।

इस घटना के बाद शाम करीब सात बजे दलित पक्ष के लोग बाबा भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा निकाल रहे थे। आरोप है की तभी बाइक सवार युवकों ने जाट बस्ती में जाकर उन पर तंज कसते हुए अशब्द बोलने लगे। तभी दलित समाज के लोगों ने जाट और मुस्लिमों के घरों पर पथराव कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। गोलियां चलने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही उग्र हो गए। एक पक्ष ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस गांव से भागी। बाद में पीएसी और पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन


दर्जनों लोग घायल हुए 
पथराव और फायरिंग में दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल हुए है। शहर से पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस गांव में घुसी। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को कंट्रोल किया। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें